फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Chaos brunt of the suffering people of Bageshwar

अव्यवस्थाओं का खामियाजा भुगत रही बागेश्वर की जनता

Fri, 17 Feb 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Fri, 17 Feb 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
Chaos brunt of the suffering people of Bageshwar
पार्किंग - फोटो : amar ujala
 नगर में अब तक वाहनों के लिए एक पार्किंग तक नहीं बन पाई है। जबकि वाहनों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पार्किंग स्थल नहीं होने से दोपहिया या बड़े वाहनों को मजबूरन सड़कों के किनारे खड़ा करना पड़ रहा है। इससे यातायात व्यवस्था तो प्रभावित हो ही रही है अव्यवस्थाओं का खामियाजा वाहन स्वामियों को चालान के रूप में भी भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में पंजीकृत कुल वाहनों में से लगभग सात हजार दोपहिया वाहन हैं। परंतु इन वाहनों के लिए शहर में एक भी पार्किंग स्थल नहीं है। रविवार को छोड़कर अन्य सभी दिनों सड़कों में दोपहिया वाहनों की सबसे अधिक आवाजाही रहती है। ऑफिस, बैंक, स्कूल सहित अन्य संस्थानों में कार्यरत कर्मचारी दोपहिया वाहनों से ही घरों से निकलते हैं। यहां पर ज्यादातर संस्थानों के पास अपने पार्किंग स्थल नहीं हैं। ऐसे में सड़क किनारे ही वाहनों को कतार में लगाकर खड़ा कर दिया जाता है।
विज्ञापन

दिन में बैंक, पोस्ट ऑफिस या खरीददारी सहित विभिन्न कार्यों से शहर में आने वाले लोगों को अपने दोपहिया वाहन की पार्किंग के लिए चुनिंदा स्थलों में स्थान नहीं मिलता है। लोगों को मजबूरन सड़क किनारे वाहन खड़ा करना पड़ता है। इस बीच नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर उस वाहन का चालान हो चुका होता है। इस समस्या को देखते हुए यहां पर पार्किंग स्थल की जरूरत महसूस की जा रही है, लेकिन अभी तक पार्किंग स्थल के निर्माण को लेेकर कोई पहल नहीं हुई है। जिले के विभिन्न रूटों के लिए संचालित होने वाली टैक्सियों के लिए भी अलग से पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से संकरी सड़कों को ही अस्थायी पार्किंग बनाया गया है। आए दिन सड़कों में वाहनों की तादात बढ़ने से समस्या भी बढ़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed