फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Chandrasekhar New Bar Chairman of Bageshwar

Bageshwar News: चंद्रशेखर बने जिला बार संघ के अध्यक्ष

Sun, 17 Mar 2024 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 17 Mar 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Chandrasekhar New Bar Chairman of Bageshwar
बागेश्वर के जिला बार एसोसिएशन चुनाव के विजेता पदा​धिकारी। संवाद - फोटो : Samvad
61 मतदाताओं में से 57 ने किया मताधिकार का प्रयोग
विज्ञापन

सह सचिव पद पर धपोला विजयी, अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

बागेश्वर। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर चंद्रशेखर मिश्रा ने गोविंद सिंह भंडारी को 9 मत से पराजित कर विजय हासिल की है। सह सचिव पद पर पंकज सिंह धपोला निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने सीधे मुकाबले में अनिल भाकुनी को 13 मतों से पराजित किया। दोनों पदों पर ही चुनाव था। अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
जिला बार भवन में सुबह 10 बजे से मतदान हुआ। 61 मतदाताओं में से 57 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर चंद्रशेखर मिश्रा को 33 मत हासिल हुए। उनके प्रतिद्वंद्वी गोविंद सिंह भंडारी को 24 मत मिले। सह सचिव पद पर पंकज सिंह धपोला को 35 मत प्राप्त हुए। अन्य प्रत्याशी अनिल भाकुनी को 22 मत मिले।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद पर आनंद सिंह गढि़या, सचिव पद पर दिग्विजय सिंह जनौटी, कोषाध्यक्ष पद पर गोविंद प्रताप सिंह टंगड़िया, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर हेम चंद्र सिंह राणा, कार्यकारिणी सदस्य पद पर बसंत बल्लभ पाठक निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी धन सिंह ठठोला, सहायक चुनाव अधिकारी मनोज जोशी ने परिणामों की घोषणा की। चुनाव प्रक्रिया उत्तराखंड बार काउंसिल के पर्यवेक्षक मेहरबान सिंह और प्रभात चौधरी की देखरेख में संपन्न हुए। विजयी प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed