{"_id":"858692aff09082b23c2db6ce942ce17b","slug":"challenger-cup-competition-in-bageshwar-29-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में चैलेंजर कप क्रिकेट प्रतियोगिता 29 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में चैलेंजर कप क्रिकेट प्रतियोगिता 29 से
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Thu, 19 Nov 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
नुमाइशखेत मैदान में 29 नवंबर से बागनाथ स्पोर्ट्स समिति की ओर से चैलेंजर कप क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू होगी। इसके लिए टीमों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। क्लब के अध्यक्ष महेश पंत ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए दो हजार रुपये प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
प्रत्येक टीम एक मैच खेलेगी। अधिकतम सोलह टीमों को ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रत्येक मैच 25 ओवर का होगा। क्लब की ओर से विजेता टीम को 5001 रुपये और उप विजेता को 25 सौ रुपये दिए जाएंगे। मैन ऑफ सीरीज और मैन ऑफ मैच को भी पुरस्कार मिलेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीमें फोन नंबर 7060678981 और 8755344075 अथवा सपना सॉफ्टी कार्नर दुग बाजार, चौधरी हार्डवेयर कत्यूर बाजार, ओम कम्युनिकेशन गोमती पुल, संगम जनरल स्टोर चौक बाजार पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन