फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Chalan Over Polythene

आठ व्यापारियों का चालान काटकर चार हजार जुर्माना वसूला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Chalan Over Polythene
कपकोट में पॉलिथीन बरामदगी के लिए अभियान चलाती टीम। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंचायत ने पॉलीथिन उन्मूलन और स्वच्छता परखने के लिए भराड़ी बाजार में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान आठ दुकानों में पॉलीथिन बरामद होने पर दुकानदारों का चालान काटकर चार हजार रुपये का अर्थदंड वसूला गया। व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने के निर्देेश दिए।
विज्ञापन

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी नवीन कुमार के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। भराड़ी टैक्सी स्टैंड से शामा-सौंग तिराहे तक दुकानों में पॉलीथिन की जांच की गई। ईओ कुमार ने बताया कि बाजार में समय-समय पर तलाशी अभियान चलाने के साथ व्यापारियों को जागरुक किया जा रहा है। जिसके बावजूद कुछ व्यापारी पॉलीथिन का प्रयोग कर रहे थे, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने व्यापारियों को पॉलीथिन का प्रयोग न करने और दुकान के आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने की सख्त हिदायत दी। इस मौके पर कविंद्र मेहता, सन्नी शर्मा, सुंदर सिंह, सूरज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed