फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Chaitra Navratra in Bageshwar

Bageshwar News: कन्या पूजन कर घरों में काटा हरेला

Fri, 31 Mar 2023 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 31 Mar 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratra in Bageshwar
बागेश्वर/कपकोट में मनाई चैत्र नवरात्र की दशमी। - फोटो : बागेश्वर/कपकोट में मनाई चैत्र नवरात्र की दशमी।
बागेश्वर/कपकोट। चैत्र नवरात्र की दशमी पर जिले के विभिन्न स्थानों में चल रही भागवत कथा और नौबत पूजा संपन्न हो गई है। सेल्टा, मंडलसेरा, ऐठाण में हवन, यज्ञ, भंडारे के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का समापन हुआ। घरों में नवरात्र की प्रतिपदा के दिन बोया हरेला काट कर कई लोगों ने घरों में कन्या पूजन कर नवरात्र व्रत का उद्यापन भी किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार और उनके भाई दीपक परिहार की ओर से सेल्टा के गोल्ज्यू मंदिर में आयोजित देवी भागवत कथा के पारायण पर हवन, यज्ञ किया गया। व्यास स्वरूप विपिन कांडपाल की मौजूदगी में पंडितों और यजमानों ने हवन में आहुति डाली। वहां हुए भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंडलसेरा के हरज्यू मंदिर में आयोजित नौबत पूजा के समापन पर भी हवन, यज्ञ, भंडारा हुआ।
विज्ञापन

ऐठाण कपकोट के गोलज्यू मंदिर में आयोजित नौबत पूजा में भंडारा भी हुआ। वहां कपकोट के ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू, पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, विक्रम सिंह शाही, डॉ. हरीश ऐठानी, दयाल सिंह ऐठानी, किशन सिंह आदि रहे। दशमी के दिन लोगों ने घरों में विधिविधान से हरेला काटकर भगवान को अर्पित किया। बुजुर्गों ने परिवार के सदस्यों के मस्तक पर हरेला रखकर उन्हें आशीष दी। कुछ भक्तों ने कन्या पूजन कर नवरात्र पूजा का उद्यापन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed