{"_id":"5c533153bdec227d9070bc1b","slug":"certificate-not-found-even-after-dm-s-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के आदेश के बाद भी नहीं मिला प्रमाण पत्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के आदेश के बाद भी नहीं मिला प्रमाण पत्र
Thu, 31 Jan 2019 11:03 PM IST
दीपक नेगी
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
Published by: दीपक नेगी
Updated Thu, 31 Jan 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में प्रदर्शन करते पेयजल कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल संस्थान के अंशकालिक श्रमिकों ने प्रमाण पत्र दिये जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि उन्हें प्रमाण पत्र नहीं मिले तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
भारतीय मजदूर संघ की ओर से बृहस्पतिवार को जल संस्थान के अंशकालिक श्रमिकों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए कहा कि वह पिछले 20-25 सालों से श्रमिक का काम कर रहे हैं लेकिन उन्हें प्रमाण पत्र नहीं दिये जा रहे हैं। इस मुद्दे को उन्होंने डीएम रंजना राजगुरु के सामने भी उठाया गया था। डीएम ने ईई को तुरंत प्रमाण पत्र जारी करने के आदेश दिये थे।
विज्ञापन
डीएम के आदेश के 10 दिन बाद भी प्रमाण पत्र नहीं दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि श्रमिकों को मजदूर प्रमाण पत्र नहीं दिया गया तो उग्र आंदोलन होगा। प्रदर्शन करने वालों में गणेश सिंह, लाल सिंह, जीवन सिंह, कैलाश चंद्र, कुशीराम, शंकर कार्की, करम सिंह, नंद किशोर जोशी, मनीराम आदि शामिल थे।
विज्ञापन