{"_id":"59d525a74f1c1bd1538b5c18","slug":"cash-only-in-3-atms-out-of-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 एटीएम में से सिर्फ तीन से ही निकल रहे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 एटीएम में से सिर्फ तीन से ही निकल रहे रुपये
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय के 13 एटीएम में से सिर्फ तीन से ही रुपये निकल रहे हैं। एटीएम में पैसे न होने से लोगों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। त्योहारी सीजन में कैश की कमी से खरीददारी के लिए बाजार आने वाले लोगों को काफी निराशा हो रही है। नगर में विभिन्न बैंकों के 13 एटीएम हैं, लेकिन बुधवार को सिर्फ तीन ही एटीएम से पैसे निकले। लोगों को लंबी कतार में खड़े रह रुपये निकालने पड़े। कुछ ही समय बाद इनमें भी कैश खतम हो गया।
अधिकांश एटीएम के शटर डाउन रहे। एटीएम में पैसे नहीं होने से लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। नवरात्र पर्व सम्पन्न होने के बाद अब दीपावली पर्व आने वाला है। ऐसे में लोग तमाम तरह के सामान की खरीददारी करते हैं। कैश नहीं मिलने से खरीददारी प्रभावित हो रही है। बैंकों में लगातार छुट्टी के कारण समस्या और अधिक बढ़ी है।