Bageshwar News: फायरिंग का वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस, केस दर्ज
कपकोट के बिचला दानपुर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि को हवाई फायर करने का वीडियो बनाना भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने जनप्रतिनिधि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपकोट के बिचला दानपुर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि को हवाई फायर करने का वीडियो बनाना भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने जनप्रतिनिधि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बीते दिनों सोशल मीडिया पर बिचला दानपुर क्षेत्र के एक युवक का सुनसान सड़क पर गाड़ी से उतरकर हवा में फायर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो क्षेत्र के एक जनप्रतिनिधि का बताया जा रहा था। वायरल वीडियो की भनक पुलिस को लगने के बाद एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के के निर्देश पर पुलिस वीडियो की जांच में जुट गई।
एसपी घोड़के ने बताया कि पुलिस ने वायरल वीडियो का स्वत: संज्ञान लिया और वायरल वीडियो में दिख रहे युवक कुंजर सिंह निवासी लाथी, थाना कपकोट के खिलाफ थाना कपकोट में धारा 5(1)/27 आयुध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.