Uttarakhand: बेटे ने 65 साल की दिव्यांग मां के साथ किया दुष्कर्म, इस बहाने ले गया कमरे में; आरोपी गिरफ्तार
बाजपुर के सुल्तानपुर पट्टी के एक गांव में बेटे ने अपनी मां के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुल्तानपुर पट्टी के एक गांव में कमरा बंद कर बेटे ने अपनी नेत्रहीन वृद्ध मां के साथ दुष्कर्म कर मां-बेटे के रिश्ते को तार-तार कर दिया। पीड़िता के बड़े बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
सुल्तानपुर पट्टी के एक गांव निवासी 65 वर्षीय नेत्रहीन सोमवार रात करीब साढ़े 12 घर के आंगन में सो रही थी। इस दौरान उसका करीब 25 साल का छोटा बेटा सुलाने के बहाने उसे कमरे में ले गया। उसने कमरा बंद करने के बाद मुंह दबाकर मां के साथ दुष्कर्म किया। कमरे से मां की कराहने की आवाज सुनकर पीड़िता का बड़ा बेटा पहुंचा। काफी देर खटखटाने पर कमरा का दरवाजा नहीं खुला। इस पर उसने दरवाजा तोड़कर मां को बाहर निकाला। उसके बाद वह मां को अपने कमरे में ले गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। मंगलवार सुबह पीड़िता का उप जिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण कराया। सीओ अन्न राम आर्य ने बताया कि पीड़िता के बड़े बेटे की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 64 बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है। महिला एसआई को जांच सौंपी गई है।
ये पढ़ें- Rudrapur News: आधी रात चौकी में एसएसपी को देख उड़ी सिपाहियों की नींद, मचा हड़कंप; जानिए फिर क्या हुआ
हरकतों से तंग आकर पत्नी भी चली गई थी मायके
ग्रामीणों के अनुसार वृद्धा के पति की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। उसका एक बेटा करीब 15 साल से लापता है, जबकि सबसे बड़े बेटे की चार साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई। वह इन दिनों अपने दो बेटों के साथ रह रही थी। ग्रामीणों का कहना है कि बड़े भाई की मौत के बाद आरोपी बेटे ने अपनी विधवा भाभी से शादी कर ली थी। महिला के बड़े भाई से तीन बच्चे थे, जबकि आरोपी से उसे एक बेटी पैदा हुई। ग्रामीणों ने आरोपी को नशे का आदी बताते हुए कहा कि उसकी हरकतों से तंग आकर पांच महीने पहले उसकी पत्नी भी मायके चली गई है।