{"_id":"64fcc864efeb313152033e44","slug":"case-of-murder-in-kanda-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-1409-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: युवक की मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: युवक की मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज
Sun, 10 Sep 2023 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 10 Sep 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांडा/बागेश्वर। कांडा थाना क्षेत्र के भैसुड़ी में शुक्रवार को संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी मृतक युवक को बीती सात सितंबर को घर से बुलाकर ले गए थे।
भैसुड़ी निवासी संदीप कुमार (23) पुत्र मदन राम का शव घर से 500 मीटर दूर शुक्रवार को भैंसुड़ी पुल के नीचे पड़ा मिला। मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान थे। उसके हाथ-पैर फ्रैक्चर थे। मृतक के पिता मदन राम ने पुलिस को बताया था कि मृतक को सात सितंबर को गांव के ही दो युवक घर से बुलाकर ले गए थे।
शनिवार को मदन राम ने कांडा थाने में तहरीर दी। कहा कि सात सितंबर को हीरा सिंह और एक अन्य व्यक्ति हीरा सिंह निवासीगण भैसुडी संदीप कुमार को वाहन में बैठाकर कमेड़ीदेवी ले जाने की बात कही। आरोप है कि रात में दोनों ने संदीप की हत्या कर दी।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज कर विवेचना थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह को सौंपी है।
सीओ शिवराज सिंह राणा का कहना है कि विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।