फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Cargill's Day will be celebrated

शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाएगा कारगिल दिवस

Sun, 10 Jul 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sun, 10 Jul 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Cargill's Day will be celebrated
शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाएगा कारगिल दिवस स्कूली बच्चे नगर में निकालेंगे रैली अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर। 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाएगा। स्कूली बच्चों द्वारा नगर में रैली निकाली जाएगी और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के साथ ही बच्चों की वाद-विवाद, निबंध प्रतियोगिताएं भी होंगी। एडीएम एसएस जंगपांगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कारगिल दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारी की गई। तय कार्यक्रम के अनुसार 26 जुलाई को सुबह आठ बजे सभी स्कूलों के एनसीसी, एनएसएस के छात्र-छात्राएं नुमाइशखेत मैदान से रैली निकालेंगे। यह रैली नगर के मुख्य मार्गों से होकर वापस मैदान में पहुंचेगी। 9:30 बजे शहीद स्मारक में शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। शहीदों की स्मृति में स्थानीय स्कूलों के बच्चों द्वारा देशभक्ति, उत्तराखंड की संस्कृति पर आधारित गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। स्कूलों में वाद-विवाद, निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। सभी विजेताओं को कारगिल दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। कारगिल दिवस पर पौधरोपण भी किया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एसएसएस पांगती, तहसीलदार खुशबू आर्या, एएमई राजेश कुमार, ईओ पालिका ईश्वर सिंह रावत, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन बलवंत सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी पीबी सिंह, नरेंद्र खेतवाल, भुवन कांडपाल, किशन सिंह मलड़ा, दीपक पाठक, कुंदन परिहार आदि थे। 09बीजीएस 06पी - बागेश्वर में कारगिल दिवस मनाने को लेकर चर्चा करते एडीएम, सीडीओ। - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाएगा। स्कूली बच्चों द्वारा नगर में रैली निकाली जाएगी और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के साथ ही बच्चों की वाद-विवाद, निबंध प्रतियोगिताएं भी होंगी।

विज्ञापन


एडीएम एसएस जंगपांगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कारगिल दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारी की गई। तय कार्यक्रम के अनुसार 26 जुलाई को सुबह आठ बजे सभी स्कूलों के एनसीसी, एनएसएस के छात्र-छात्राएं नुमाइशखेत मैदान से रैली निकालेंगे।
विज्ञापन


यह रैली नगर के मुख्य मार्गों से होकर वापस मैदान में पहुंचेगी। 9:30 बजे शहीद स्मारक में शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। शहीदों की स्मृति में स्थानीय स्कूलों के बच्चों द्वारा देशभक्ति, उत्तराखंड की संस्कृति पर आधारित गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों में वाद-विवाद, निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। सभी विजेताओं को कारगिल दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। कारगिल दिवस पर पौधरोपण भी किया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एसएसएस पांगती, तहसीलदार खुशबू आर्या, एएमई राजेश कुमार, ईओ पालिका ईश्वर सिंह रावत, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन बलवंत सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी पीबी सिंह, नरेंद्र खेतवाल, भुवन कांडपाल, किशन सिंह मलड़ा, दीपक पाठक, कुंदन परिहार आदि थे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed