फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Car riders beat the bank worker

कार से बाइक टकराने पर युवकों ने बैंक कर्मी को धुना

Sun, 05 Jun 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sun, 05 Jun 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Car riders beat the bank worker
कार सवारों ने बैंककर्मी को पीटा - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। यूनियन बैंक में तैनात बैंक कर्मी की बाइक एक कार से टकरा गई। जिससे नाराज युवकों ने लाठी-डंडों, लात-घूसों से बैंक कर्मी को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल बैंक कर्मी को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। बैंक कर्मी की तहरीर पर पुलिस ने कार को कब्जे में लेने के बाद चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है।

विज्ञापन


यूनियन बैंक में तैनात कर्मचारी अनिरुद्ध पुरी शनिवार की देर शाम बाइक से अपने घर जा रहा था। बाजार में उसकी बाइक पीबी/85एएफ/ 3448 एक कार यूके 02/8333 से टकरा गई। आरोप है कि इस घटना के बाद कुछ लोगों ने उसका पीछा कर नुमाइशखेत मैदान के पास उस पर हॉकी, डंडे, लात-घूसों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने तक हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने घायल बैंक कर्मी को जिला अस्पताल पहुंचाया। बैंक कर्मी की तहरीर पर पुलिस ने योगेश, नीरज, कुनाल, कमल आदि के खिलाफ धारा 147, 452, 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसएसआई प्रतिमा भट्ट कर रही हैं। पुलिस ने सभी हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed