फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Car Falls one dead

कपकोट के गडेरा में खाई में गिरी कार, एक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Car Falls one dead
कपकोट में खाई में गिरी कार, मौके पर मौजूद लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट के गडेरा में एक कार खाई में गिरने से एक यात्री की मौत हो गई है। हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हैं। घायलों को सीएसची कपकोट से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। शव का पंचायतनामा भरकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम एक कार गडेरा से कपकोट आ रही थी। गांव से कुछ दूरी पर कार करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार गिरने की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम ने मौके पर जाकर कार में सवार लोगों को खाई से बाहर निकालने का प्रयास किया।
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष विवेक भट्ट ने बताया कि हादसे में कार में सवार खीम राम (52) पुत्र गुमान राम निवासी गडेरा की मौके पर मौत हो गई। चालक रमेश राम (42) पुत्र गंगा राम निवासी गडेरा और प्रवीण सिंह (35) पुत्र गोविंद सिंह निवासी गडेरा हादसे में घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी कपकोट लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर जिला अस्पताल को रेफर कर दिया। इधर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, सभासद तनुज तिरुवा ने अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed