फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Car falls into bageshwar ditch

भागीरथी नाले में टैक्सी गिरी, बाल-बाल बचे सात यात्री

Thu, 02 Jun 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Thu, 02 Jun 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Car falls into bageshwar ditch
खाई में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। बागेश्वर-कांडा स्टेशन में खड़ी मैक्स जीप पीछे की ओर सरकने के बाद भागीरथी नाले में गिर गई। मैक्स के पेड़ से टकराकर रुक गई। एक महिला यात्री को बेहद घबरा जाने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। बुधवार की सुबह कांडा टैक्सी स्टैंड की चढ़ाई पर मैक्स जीप यूके 02टीए-0758 का चालक सूरज बोरा जीप की छत में सामान रख रहा था।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जीप में बैठी एक बच्ची से क्लच दबते ही जीप पीछे को सरकने लगी और भागीरथी नाले में गिर गई। इससे जीप में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि जीप एक आडू के पेड़ से टकरा कर रुक गई। घटना के समय जीप में सात यात्री सवार थे। आसपास मौजूद लोगों ने यात्रियों को बाहर निकाला। किसी भी यात्री को चोट नहीं आई, लेकिन जीप में सवार सानीउडियार निवासी पुष्पा देवी इस हादसे से बेहद घबरा गईं। इस पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed