फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Camp of SDM in Kholakhet

खोलाखेत के लोगों ने आठ शिकायतें दर्ज की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Camp of SDM in Kholakhet
बागेश्वर। खोलाखेत गांव में एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी की अध्यक्षता में हुए सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में आठ शिकायतें दर्ज की गई। एसडीएम ने समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

खोलाखेत के लोगों ने कहा कि क्षेत्र के दो न्याय पंचायतों में 10 हजार से अधिक जनसंख्या होने के बावजूद एलोपैथिक अस्पताल की सुविधा नहीं है। गांव में संचालित पशु सेवा केंद्र में डॉक्टर नहीं है। कन्या जूनियर हाईस्कूल की छत क्षतिग्रस्त हो गई है। आंगनबाड़ी केंद्र नयाल में बच्चे नहीं होने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को प्राइमरी स्कूल में पढ़ाने की अनुमति दी जाए। सिमतोली में एक हफ्ते पहले फूंके ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग की। जिला पंचायत की ओर से बनाए गए खोलाखेत मार्ग को लोनिवि को हस्तांतरित करने की मांग की। ग्रामीण मोहन सिंह ने राशन कार्ड में बच्चों के नाम दर्ज कराने की मांग की। एसडीएम ने शिक्षा विभाग को जूनियर हाईस्कूल की छत के मरम्मत के लिए स्टीमेट तैयार करने को कहा। अन्य समस्याओं के लिए संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। एसडीएम ने सरकारी सस्ता गल्ला की दुकानों का निरीक्षण करते हुए खाद्यान्न सामग्री वितरण की जानकारी ली। उन्होंने जून माह से अगस्त तक का राशन शीघ्र बांटने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed