फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   cage been placed in bhoolgaon

भूलगांव में लगाए दो पिंजरे, एक लाख का मुआवजा दिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
cage been placed in bhoolgaon
दुग नाकुरी तहसील बागेश्वर के भूलगांव में लगा पिंजरा। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। दुग नाकुरी तहसील क्षेत्र के भूलगांव जलमानी तोक में बच्ची को मारने वाले तेंदुए को पकड़ने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए वहां दो पिंजरे लगाए गए हैं। मृतका दीया की मां को वन विभाग ने एक लाख रुपये का चेक सौंप दिया है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद दो लाख रुपये और दिये जाएंगे। ग्रामीणों ने तीन दिन में तेंदुए को पकड़ने या मारने की मांग के लिए आंदोलन की चेतावनी दी है। विधायक बलवंत सिंह भौर्याल और पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने भी परिजनों को सांत्वना दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शनिवार को डीएम और डीएफओ को पत्र भेजा। इसमें कहा गया है कि सुंदर सिंह राठौर की पुत्री दीया (5) शुक्रवार शाम दीदी पावनी के साथ घर के बाहर बने शौचालय की ओर जा रही थी। तभी घात लगाए बैठे तेंदुए ने दीया पर हमला कर दिया। वह उसे जंगल की ओर घसीटकर डेढ़ किमी दूर ले गया। यह देख परिजनों ने शोर मचाया तो पड़ोसियों की मदद से तेंदुए को खदेड़कर दीया का शव बरामद किया गया। सुंदर दिल्ली की कंपनी में नौकरी करते हैं। मासूम की मौत के बाद मां कमला देवी और दादी नारायणी देवी का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

घटना से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस चौकी रीमा और धरमघर रेंज कार्यालय में घटना की सूचना दी। कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, एसओ खुशवंत सिंह, कांडा के तहसीलदार मैनपाल सिंह, आरएसआई विजयपाल सिंह मेहता, पूरन वर्मा, दीपक भौर्याल, रेंजर मोहन नयाल, रीमा पुलिस चौकी प्रभारी जीवन सिंह चुफाल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने, शिकारी को बुलाकर तेंदुए को मारने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश हरड़िया, सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र भौर्याल, पूरन गढ़िया, सुंदर मेहरा, अर्जुन भट्ट, जीवन राठौर, गोकुल पंचपाल, राजेंद्र राठौर, ठाकुर गढ़िया, तिलक गोस्वामी, लाल सिंह मेहरा, होशियार सिंह, बॉबी भौर्याल, रमेश राठौर, मनोज साह, लोकेश हरड़िया आदि थे।

खेत, जंगल जाने में डर रहे ग्रामीण
बागेश्वर। आजकल अशोज के कारण गांवों में घास और फसल काटने की व्यस्तता है। इसी दौरान तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत है। इस कारण भूलगांव, जलमानी, स्यांकोट, पठक्यूड़ा, गोखुरी आदि गांवों के लोग शनिवार को खेतों में नहीं जा सके। हालांकि रेंजर मोहन नयाल के साथ वनदरोगा भूपाल राम, वनरक्षक अमित कनारी, मनोज कुमार, दीवान कनवाल आदि जंगल किनारे गश्त कर ग्रामीणों को सावधान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed