फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Buyers from Dhaneras

धनतेरस पर खरीदारों से दिनभर बाजार रहा गुलजार

Mon, 05 Nov 2018 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 05 Nov 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
Buyers from Dhaneras
धनतेरस पर अल्मोड़ा बाजार में एक दुकान से बर्तनों की खरीददारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
 धनतेरस पर सोमवार को बाजारों में ग्राहकों की काफी भीड़ उमड़ी। सुबह से लेकर देर शाम तक लोगों ने खूब खरीदारी की। लोगों ने बर्तन, खील, बताशे, कपड़े, बिजली की मालाओं, इलेक्ट्रानिक सामान, दोपहियों आदि की खरीदारी की। इलेक्ट्रानिक बाजार में व्यवसाय अच्छा रहा। शहर में करीब 200 दोपहिये वाहनों की बिक्री का अनुमान है। 
विज्ञापन


उधर धनतेरस के दिन नगर के कई एटीएम में पैसे नहीं मिलने से लोग काफी परेशान दिखाई दिए।  गिने चुने एक दो एटीएम में भी पैसा निकालने को लोगों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन


 धनतेरस के लिए व्यापारियों ने अपनी दुकानें विशेष रूप से सजा रखी थीं। नगर के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से लोग सुबह से ही बाजार पहुंचने शुरू हो गए थे। बर्तन के दुकानों में दिनभर भीड़ रही।  धनतेरस पर लोगों ने आभूषणों के अलावा चांदी की मूर्ति, सिक्के, चांदी के बर्तन भी खरीदे। पिछले साल के मुकाबले पटाखों की बिक्री कम रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों में भी भीड़ रही। इसके अलावा मिट्टी के दीये, फूल मालाओं की भी बिक्री हुई। लोगों ने दुपहिये वाहन स्कूटी, बुलेट, बाइक आदि की भी खरीदारी की।  


प्रकाश इलेक्ट्रानिक्स के स्वामी प्रकाश रावत ने बताया कि इलेक्ट्रानिक्स बाजार पिछले साल से अच्छा रहा। एलईडी, वाशिंग मशीन और माइक्रोवेव ओवन अधिक बिके। वहीं गुप्ता इलेक्ट्रानिक्स के स्वामी राजेश गुप्ता ने बताया कि एलईडी की बाजार में अधिक डिमांड रही और व्यवसाय अच्छा रहा। तिवारी मोटर्स के स्वामी भुवन तिवारी ने बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष दोपहिये वाहनों की अधिक बिक्री हुई। 
उधर सोमेश्वर में भी धनतेरस पर काफी भीड़भाड़ रही। खासकर बर्तनों की दुकानों में काफी भीड़ उमड़ी। इसके अलावा लोगों ने दीपावली पर्व के लिए खरीदारी की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed