फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Businessman dies in Kapkot, market closed in mourning

कपकोट में व्यापारी की मौत, शोक में बंद रहा बाजार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Businessman dies in Kapkot, market closed in mourning
कपकोट में दिवंगत व्यापारी महिपाल सिंह बिष्ट उर्फ शंकर बिष्ट फाइल फोटो। - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट में एक व्यापारी की मौत हो गई। उनके शोक में शनिवार को भराड़ी बाजार बंद रहा। भराड़ी के मोहल्ला चख्तरी निवासी व्यापारी महिपाल सिंह बिष्ट उर्फ शंकर (45) पुत्र दीवान सिंह बिष्ट नगर पंचायत कपकोट के चखतरी निवासी थे।
विज्ञापन

शंकर शुक्रवार शाम शादी समारोह में कपकोट गए थे। रात में वहां से पैदल लौटते समय कपकोट के काईकुनी गधेरे में अचानक पैैर फिसलने से वह पानी में गिर गए और सांस लेने पर फेफड़े में पानी घुसने से शंकर की हालत बिगड़ गई। बेहोशी की हालत में उन्हें स्थानीय सीएचसी में पहुंचाया गया। वहां, प्राथमिक उपचार के बाद शंकर को हायर सेंटर रेफर किया गया लेकिन शंकर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम कराए बिना शव की अंत्येष्टि कर दी गई। शंकर अपने पीछे पत्नी रितु समेत पुत्र समीर और पुत्री तमन्ना को छोड़ गए हैं। इधर, भराड़ी के व्यापार मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी ने सदस्य व्यापारी के शोक में बाजार बंद करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed