फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bus of devotees going from Bageshwar to Pithoragarh overturned on road many people injured

Bageshwar: पिथौरागढ़ जा रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी, हादसे में दस लोग घायल, दो महिलाओं को आई अधिक चोट

Sat, 18 Feb 2023 06:49 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 18 Feb 2023 06:49 PM IST
सार

दिल्ली के सैलानियों का दल शुक्रवार को बागेश्वर के एक होटल में ठहरा था। शनिवार सुबह श्रद्धालुओं का दल मिनी बस संख्या यूपी14 ईटी 1383 से बागेश्वर से पाताल भुवनेश्वर के लिए रवाना हुआ। रास्ते में दूसरे वाहन को बचाने के चक्कर में बस पलट गई।

विज्ञापन
Bus of devotees going from Bageshwar to Pithoragarh overturned on road many people injured
घायल महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर से पिथौरागढ़ के पाताल भुवनेश्वर गुफा के दशर्नों को जा रहे श्रद्धालुओं की बस कलना बैंड के पास सड़क पर पलट गई। हादसे में दस लोग घायल हो गए। दो महिलाओं को अधिक चोट है। यात्रियों में अधिकांश दिल्ली के रहने वाले हैं।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के सैलानियों का दल शुक्रवार को बागेश्वर के एक होटल में ठहरा था। शनिवार सुबह श्रद्धालुओं का दल मिनी बस संख्या यूपी14 ईटी 1383 से बागेश्वर से पाताल भुवनेश्वर के लिए रवाना हुआ। बस सुबह करीब 11 बजे जिला मुख्यालय से करीब नौ किमी. आगे कलना बैंड के पास पहुंची थी कि एक अन्य वाहन को बचाने के प्रयास में बस सड़क पर पलट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए घायल
बस में सवार निकिता शर्मा (31) पत्नी विकास निवासी दिल्ली, आकांक्षा (32) पति रोशन निवासी नई दिल्ली, आरके नागपाल (65) पुत्र आरएल नागपाल निवासी नई दिल्ली, राघव (24) पुत्र राजीव मल्होत्रा निवासी नई दिल्ली, अनाइशा (6) पुत्री रोशन निवासी नई दिल्ली, ललित (23) पुत्र सुरेंद्र निवासी नई दिल्ली, शीला (43) पत्नी अशोक कुमार निवासी नई दिल्ली, कुशुम (56) पत्नी सुरेंद्र निवासी नऊ दिल्ली, राजेश (29) निवासी उड़ीसा और पान सिंह (59) पुत्र धन सिंह निवासी कांडा बागेश्वर घायल हो गए।

विज्ञापन

घायलों को स्थानीय लोगों ने बस से निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे में आकांक्षा और निकिता का हाथ फ्रैक्चर हो गया। अन्य यात्रियों को हल्की चोट लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बस में 16 लोग सवार बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed