फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Budget Demand For Rail

Bageshwar News: रेल लाइन के लिए शीघ्र मिले बजट

Mon, 14 Apr 2025 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 14 Apr 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Budget Demand For Rail
बागेश्वर। रेलमार्ग निर्माण की मांग को लेकर टनकपुर-बागेश्वर-रेलमार्ग संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने तहसील परिसर में मासिक बैठक की। प्रदर्शन कर रेल लाइन निर्माण के लिए शीघ्र बजट आवंटन की मांग की।
विज्ञापन

समिति की अध्यक्ष नीमा दफौटी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पदाधिकारियों ने टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन के सर्वे पूर्ण होने की खबर पर खुशी जाहिर की। पदाधिकारियों ने कहा कि सर्वे पूरा होने के बाद सरकार को शीघ्र बजट आवंटन कर रेल लाइन निर्माण का कार्य शुरू कर देना चाहिए। ताकि लोगों को जल्द से जल्द रेल सेवा का लाभ मिल सके। समिति के सचिव केशवानंद जोशी ने कहा कि रेल लाइन का जब तक निर्माण नहीं होगा तब तक समिति का मासिक प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष हरीश सोनी, बंशीधर जोशी, सह सचिव चरण सिंह बघरी, पार्वती देवी, गीता रावल, प्रताप सिंह दानू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed