फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   BSNL precarious arrangement

बीएसएनएल की व्यवस्था चरमराई

Fri, 11 Dec 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Fri, 11 Dec 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन

बीएसएनएल के मोबाइल, लैंडलाइन के फोनों से इन दिनों इस रूट की सभी लाइनें व्यस्त हैं, नॉट रिचेबल, स्विच ऑफ की आवाज सुनते-सुनते उपभोक्ता परेशान हो गए हैं। सर्वर के भी अधिकांश खराब रहने से पीसीओ और साइबर कैफे के कारोबारियों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने बीएसएनएल के अभियंताओं से सेवा को शीघ्र दुरुस्त करने को कहा है।

विज्ञापन


एक सप्ताह से भी अधिक समय से समूचे जिले की बीएसएनएल की संचार सेवा भगवान भरोसे चल रही है। मोबाइल फोनों से लोगों की बहुत कम बात हो पा रही है। बमुश्किल नंबर डायल हो गया तो नॉट रिचेबल, स्विच ऑफ की आवाज सुनाई पड़ रही है। संचार सेवा के चरमराने के कारण उपभोक्ताओें को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


सर्वर भी ठीक से काम नहीं कर पा रहा है। इस कारण कारोबार, बैंकों, डाकघर आदि सरकारी महकमों के कामकाज पर बुरा असर पड़ रहा है। ब्लॉक प्रमुख खेतवाल, नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल, भाजपा जिलाध्यक्ष उमा बिष्ट, पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल, बसपा नेता रमेश पर्वतीय समेत कई अन्य लोगों ने बीएसएनएल के अभियंताओं से संचार सेवा शीघ्र सुचारु करने को कहा है। इधर बीएसएनएल के जेटीओ फराज खान ने बताया समस्या बाहर से है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पिछले दिनों हल्द्वानी से देहरादून के बीच तकनीकी गड़बड़ी आ गई थी। जिसे ठीक करने का काम तेजी से हो रहा है। जल्दी ही व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी।

बीएसएनएल की चरमराई व्यवस्था से तहसील क्षेत्र के लोग भी खासे परेशान हैं। यहां से नंबर बमुश्किल डायल हो पा रहे हैं। कन्यूटी में लगा मोबाइल फोन टावर गत एक साल से चालू नहीं किया गया है। गुस्साए उपभोक्ताओं ने संचार सेवा शीघ्र पटरी पर न आने पर अपने सिमों को विभाग के पास जमा कराने की चेेतावनी दी है।


चेतावनी देने वालों में जन चेतना मंच के अध्यक्ष गोविंद गोरिला, ग्राम प्रधान पूरन कपकोटी, गिरीश बिष्ट, हयात गढ़िया, दान सिंह ऐठानी, कैलाश जोशी, दान सिंह ऐठानी, वीरेंद्र कपकोटी, लक्ष्मी दत्त कांडपाल, हयात बड़ती, हुकुम सिंह दानू आदि शामिल हैं। इधर जेटीओ फराज खान ने बताया कन्यूटी के टावर को शीघ्र संचालित करने के प्रयास चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed