{"_id":"58b85b994f1c1bbb06830c43","slug":"bsnl-mobile-tower-in-kapkot-signal-disappears","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपकोट में बीएसएनएल के मोबाइल टावर से सिग्नल गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपकोट में बीएसएनएल के मोबाइल टावर से सिग्नल गायब
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Thu, 02 Mar 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट(बागेश्वर)। तहसील मुख्यालय की बाजार और कन्यूटी में खड़े बीएसएनएल के मोबाइल टावरों से बुधवार रात 10 बजे से सिग्नल गायब हो गए हैं। मोबाइल फोन पर घंटी न घनघाने से उपभोक्ताओं को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
इंटरनेट सेवा के काम नहीं करने से बैंकों, सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में भी कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो गया है। पीसीओ पर भी काम नहीं कर रहे हैं। व्यापारियों और उपभोक्ताओं ने बीएसएनएल से मोबाइल फोन सेवा शीघ्र चालू करने को कहा है। बीएसएनएल के जेटीओ सरफराज खान ने बताया कि कपकोट और हरसीला के बीच ओएफसी लाइन में फाल्ट आया है। ठीक करने के लिए टीम भेजी गई है। जल्दी ही फाल्ट ठीक कर लिया जाएगा।