{"_id":"6820f551a20e1ceda1062849","slug":"bridge-will-soon-bageshwar-news-c-231-1-ha11008-115466-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: 1.79 करोड़ से होगा झूला पुल का नव निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: 1.79 करोड़ से होगा झूला पुल का नव निर्माण
Mon, 12 May 2025 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 12 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
जुलाई 2023 से आवागमन है बंद, कत्यूर बाजार में प्रभावित है कारोबार
बागेश्वर। करीब दो साल से सुरक्षा कारणों से बंद ऐतिहासिक झूला पुल की मरम्मत का रास्ता साफ हो गया है। शासन से पुल की मरम्मत के लिए 1,79,89,000 रुपये की वित्तीय और प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। कार्यदायी संस्था लोनिवि ने स्वीकृत राशि से झूला पुल का नव निर्माण कराने की बात कही है।
नगर के कत्यूर बाजार को दुग बाजार से जोड़ने वाले ऐतिहासिक झूला पुल का निर्माण अंग्रेजों के शासन काल में वर्ष 1913 में कराया गया था। आजादी से पूर्व जब जिले में मोटर मार्ग नहीं बने थे, तब यही पुल सरयू नदी के आर-पार जाने का मुख्य साधन हुआ करता था। जुलाई 2023 में तत्कालीन डीएम अनुराधा पाल ने पुल के अबटमेंट में आई दरार के कारण पुल को सुरक्षा कारणों से आवाजाही के लिए बंद कर दिया था।
पुल के बंद होने से कत्यूर बाजार और पुल के समीप दुकान चलाने वाले व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। लगातार व्यापारी पुल खोलने की मांग कर रहे थे। पिछले साल दिल्ली की कंपनी के माध्यम से पुल की जांच कराई गई थी। जिसके आधार पर लोनिवि कपकोट ने पुल की मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था।
विज्ञापन
कोट-पुल के नव निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू करा दी है। स्वीकृत राशि के सापेक्ष पुल के एबटमेंट में सुरक्षात्मक कार्य कराने के साथ ही नए स्टील गार्डर लगाकर 51 मीटर के स्पान ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। -अमित कुमार पटेल, ईई, लोनिवि कपकोट
कोट- पुल के निर्माण कार्य के लिए शासन से वित्तीय और प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही जनभावनाओं के अनुरूप ऐतिहासिक झूला पुल का नव निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने राशि स्वीकृत होने पर नगरवासियों की ओर से सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। -पार्वती दास, विधायक, बागेश्वर