फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bribe Allegations To Dentist

बैजनाथ सीएचसी की दंत विशेषज्ञ पर घूस लेने का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Bribe Allegations To Dentist
बैजनाथ सीएचसी की डॉक्टर को गूगल पे से भेजी रकम का स्क्रीनशॉट। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सीएचसी बैजनाथ की दंत चिकित्सक पर दांतों के इलाज के लिए आए मरीज से 2100 रुपये वसूलने का आरोप लगा है। मरीज ने गूगल पे के जरिये डॉक्टर के खाते में रकम डाली है। शिकायतकर्ता सेना में पैरा कमांडो के पद पर तैनात है। शिकायत पर एसडीएम मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

गरुड़ निवासी जगदीश दुबे (दुबे जगदीश) ने शुक्रवार को बैजनाथ के सीएचसी में तैनात दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. निशा गोस्वामी पर इलाज के एवज में 2100 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कराने का आरोप लगाते हुए डीएम और गरुड़ के एसडीएम से शिकायत की। अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी को भी उन्होंने शिकायतीपत्र सौंपा। उनका आरोप है कि डॉ. निशा ने दांतों की फिलिंग कराने की एवज में अपने खाते में ऑनलाइन उक्त रकम डलवाई। उन्होंने एक बार 1600 रुपये और दूसरी बार 500 रुपये की रकम डॉक्टर को ट्रांसफर की।
विज्ञापन

डीएम विनीत कुमार ने गरुड़ के एसडीएम राजकुमार पांडेय को जांच के निर्देश दिए। एसडीएम ने शुक्रवार को ही अस्पताल पहुंचकर दस्तावेजों की जांच की। शिकायतकर्ता के साथ ही आरोपी चिकित्सक के बयान दर्ज किए। उधर, आरोपी डॉक्टर निशा गोस्वामी का कहना है कि उक्त व्यक्ति के छह दांतों में फिलिंग की गई। एक दांत के 350 रुपये के हिसाब से 2100 रुपये खर्च आता है। मरीज की शिकायत थी कि उन्होंने अधिक रकम ली है। मरीज को लग रहा था कि मुफ्त में इलाज होता है। उनसे अधिक रुपये लिए हैं। मरीज से उन्होंने रसीद प्राप्त करने को भी कहा। व्यक्तिगत खाते में रकम क्यों ट्रांसफर कराई? इसका जवाब डॉक्टर ने नहीं दिया। उनका कहना था कि उन्होंने अपना लिखित स्पष्टीकरण एसडीएम और विभाग को दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बगैर अवकाश छुट्टी के मामले में डीएम ने की है कार्रवाई की संस्तुति
बागेश्वर। रिश्वत लेने की आरोपी डॉक्टर के खिलाफ बगैर अवकाश के अस्पताल से नदारद रहने के मामले में डीएम विनीत कुमार मे शासन को कार्रवाई की संस्तुति की है। बताया गया था कि उक्त डॉक्टर छह अप्रैल को दो दिन के अवकाश पर गईं थी। 18 अप्रैल को गरुड़ के एसडीएम के अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। उक्त डॉक्टर तब भी काम पर नहीं लौटी थीं। एसडीएम की संस्तुति पर डीएम ने कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा है। उधर, बैजनाथ सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश गुंज्याल ने बताया कि उक्त डॉक्टर चार-पांच दिन पहले ही काम पर लौटीं हैं।
दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. निशा गोस्वामी ने कुछ धनराशि ली है। शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत की है। एसडीएम मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अस्पताल आकर दस्तावेजों का अवलोकन किया है। बयान भी दर्ज किए हैं।

डॉ. राजेश गुंज्याल प्रभारी चिकित्साधिकारी सीएचसी बैजनाथ
शिकायतकर्ता सेना में पैरा कमांडो हैं। उन्होंने डॉक्टर पर इलाज के नाम पर 2100 रुपये लेने का आरोप लगाया है। डीएम के आदेश पर मामले की जांच की जा रही है। शिकायतकर्ता के साथ ही संबंधित चिकित्सक के बयान दर्ज किए हैं। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।
राजकुमार पांडेय एसडीएम गरुड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed