फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Brakes removed at weddings, resonance of clarinets will be heard from today

शादियों में लगा ब्रेक हटा, आज से फिर सुनाई देगी शहनाईयों की गूंज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Brakes removed at weddings, resonance of clarinets will be heard from today
बागेश्वर। पांच माह के इंतजार के बाद शादियों में लगा ब्रेक हट गया है। सोमवार से सहालग शुरू हो रहा है। आज से शहनाइयों की गूंज सुनाई देगी। शादियों के लिए टैंट, बैंड, बैंक्वेट हॉल, गेस्ट हाउस, लाइट, कैटरिंग, फोटोग्राफर बुक हो चुके हैं।
विज्ञापन

ग्राम क्वैराली निवासी पंडित डॉ. गोपाल कृष्ण जोशी ने बताया कि आषाढ़, सावन, भादो, आश्विन, कार्तिक में शादियां रुक गई थी। सोमवार से सहालग शुरू हो रहा है। पांच महीने के इंतजार के बाद सोमवार से शहर के तमाम बैंक्वेट हॉलों में शहनाई गूंजेगी। गांव, शहर के लोग शादियों की तैयारियों में जुटे हैं। शादियों के लिए शहर में टेंट, बैंड, बैंक्वेट हॉल, गेस्ट हाउस, लाइट, कैटरिंग, फोटोग्राफर बुक हो चुके हैं। सहालग की दस्तक से बाजार में रौनक लौटने लगी है। इस बार शादियों के शुभ मुहूर्त की कमी नहीं है। फरवरी में सबसे ज्यादा 13 दिन तक शादियों का संयोग बन रहा है। बैंक्वेट हॉल स्वामी राजेंद्र उपाध्याय ने बताया कि उनके पास अब तक शादियों की 15 बुकिंग आ चुकी हैं।
विज्ञापन

विवाह के लिए मंगलकारी है मार्गशीर्ष महीना
बागेश्वर। डॉ. गोपाल कृष्ण जोशी के मुताबिक ज्योतिषीय और अन्य गणनाओं में मार्गशीर्ष को वैवाहिक महीनों में नहीं माना गया है। भगवान श्रीराम और सीता का विवाहोत्सव मार्ग शुक्ल पंचमी को होने के कारण विद्वानों ने इस महीने को भी विवाह के लिए शुभ माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादियों की शुभ तिथियां
नवंबर - 08, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 28, 30
दिसंबर - 01, 02, 03, 07, 08, 11, 12
फरवरी - 01, 02, 04, 09, 10, 12, 15, 16, 21, 25, 26, 27, 28
शादी के बाजार में महंगाई का असर
बागेश्वर। शादी में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं की कीमतों में भी महंगाई का असर दिखाई दे रहा है। रंगोली पिछौड़ा, लहंगा, शेरवानी, कोट पेंट के दामों में पिछले साल की तुलना में 25 फीसदी तक की वृद्धि हुई है।
शादी के सामान की कीमत रुपये में
शेरवानी 1600-25000
लहंगा 4000- 22000
कोट-पेंट 1000-25000
जूती 600- 2500
शृंगारदान 500-2200
मुकुट जोड़ा 200-500
जयमाला 150- 500
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed