{"_id":"5803bb204f1c1b762b29103b","slug":"bradhi-not-market-will-sell-fireworks","type":"story","status":"publish","title_hn":"भराड़ी बाजार में नहीं बिकेगी आतिशबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भराड़ी बाजार में नहीं बिकेगी आतिशबाजी
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Sun, 16 Oct 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवाली में कपकोट के भराड़ी बाजार में आतिशबाजी नहीं बिकेगी। व्यापार संघ ने आतिशबाजी बेचने के लिए सामा टैक्सी स्टेंड से आगे का स्थान तय किया है। तहसील प्रशासन ने भी व्यापार संघ की इस पहल की प्रशंसा की है। मालूम हो कि भराड़ी बाजार बेहद व्यस्त क्षेत्र है।
विज्ञापन
कपकोट-सामा मोटर मार्ग में स्थित होने के कारण सामान्य दिनों में भी इस बाजार में काफी भीड़ रहती है। दीपावली में दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों से खरीदारी के लिए लोगों के आने के बाद भीड़ में काफी इजाफा हो जाता है। आतिशबाजी का सामान बेचने पर हादसे का खतरा बना रहता है। इसके लिए हर साल प्रशासन व्यापारियों के साथ बैठक कर पटाखों की बिक्री के लिए स्थान चयनित करता है। लेकिन इस बार व्यापार संघ ने स्वयं पहल करते हुए आतिशबाजी का सामान सामा टैक्सी स्टेंड से आगे की ओर बेचने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
रविवार को व्यापार संघ अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में व्यापारियों ने इस पर सहमति बनाई। व्यापार संघ अध्यक्ष ने 30 अक्तूबर को दीपावली का अवकाश देखते 31 को बाजार खुला रखने का निर्णय भी लिया है। बैठक में प्रकाश जोशी, बसंत बिष्ट, प्रेम पुरी, विमल सिंह, दीपक सिंह आदि व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन