{"_id":"6681180eb2183ff2690e402c","slug":"dead-body-of-youth-found-hanging-from-vehicle-bageshwar-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन से लटका मिला युवक का शव: मौत से पहले वीडियो बनाकर व्हाट्सएप स्टेटस में डाला, जानिए क्या बोला मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन से लटका मिला युवक का शव: मौत से पहले वीडियो बनाकर व्हाट्सएप स्टेटस में डाला, जानिए क्या बोला मृतक
Sun, 30 Jun 2024 02:02 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sun, 30 Jun 2024 02:02 PM IST
सार
बागेश्वर में बीते शनिवार की रात को तहसील क्षेत्र के भैरूचौबट्टा में एक युवक की हत्या कर शव को उसी के वाहन से लटकाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मौत से पहले मृतक ने वीडियो बनाकर घटना के लिए गांव के ही दो लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागेश्वर में बीते शनिवार की रात को तहसील क्षेत्र के भैरूचौबट्टा में एक युवक की हत्या कर शव को उसी के वाहन से लटकाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मौत से पहले मृतक ने वीडियो बनाकर घटना के लिए गांव के ही दो लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात 8:25 बजे भैरूचौबट्टा में मैक्स वाहन संख्या यूके 02 टीए 1524 में भैरूचौबट्टा निवासी मनोज कुमार (32) पुत्र केशर राम का शव रस्सी के सहारे लटका मिला था। भैरूचौबट्टा के ग्राम प्रधान नवीन चंद्र और गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। मृतक के पैर जमीन से टिके हुए थे। घटना की जानकारी राजस्व उप निरीक्षक जगदीश सिंह परिहार को दी गई। राजस्व उप निरीक्षक ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया। रविवार को जिला मुख्यालय में मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया गया।
मृतक ने मौत से पहले वीडियो बनाया है। व्हाट्सएप स्टेटस में डाले वीडियो में गांव के ही नवीन और नीरज नाम के दो लोगों का नाम लेते हुए मृतक कह रहा है कि मेरी मौत के लिए यह लोग जिम्मेदार रहेंगे। इन लोगों ने उसके (मृतक) सिर पर शीशे फोड़ रखे हैं। मुझे (मृतक) कुछ हो जाता है तो इसकी जिम्मेदारी इन लोगों की है।
विज्ञापन
मृतक के भाई प्रकाश चंद्र ने राजस्व पुलिस में गांव के ही नवीन नाथ उर्फ नब्बू और नीरज के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर मोर्चरी के बाहर पुलिस, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव न उठाने का एलान किया। मोर्चरी में भारी पुलिस बल तैनात था। एसडीएम मोनिका ने मोर्चरी पहुंचकर मृतक के परिजनों को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज होने की जानकारी दी। जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया, लेकिन परिजन और गांव के लोग आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े हुए हैं।
आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्हें ट्रैस किया जा रहा है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आपराधिक वारदात को देखते हुए मामला रेगूलर पुलिस को सौंपा जाएगा।
-मोनिका एसडीएम बागेश्वर

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन