फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bolero going from Kapkot to Khaljhuni fell into a ditch, two women died.

Bageshwar News: कपकोट से खलझूनी जा रही बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Bolero going from Kapkot to Khaljhuni fell into a ditch, two women died.
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट से खलझूनी को जा रहा बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बोलेरो संख्या यूके 02टीए 3078 भराड़ी से यात्रियों को लेकर वाहन खलझूनी के लिए रवाना हुआ था। वाहन में चालक समेत सात लोग सवार थे। रिखाड़ी के पास बाबे बैंड के पास करीब 4:30 बजे वाहन अनियंत्रित होकर 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। गांसी निवासी पंकज टाकुली ने मुनार निवासी उत्तम सिंह, खीम सिंह, महिपाल सिंह, राजेंद्र सिंह और पुलिस को वाहन गिरने की सूचना दी। जानकारी मिलते ही एसडीएम अनिल चन्याल, सीओ मनीष शर्मा, थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी समेत कपकोट पुलिस, एसडीआरएफ, फायर, 112 और 108 सेवा की एंबुलेंस मौके की तरफ रवाना हुई।
विज्ञापन

इसी दौरान बद्री गोस्वामी, राजेंद्र टाकुली, हुकम राम, नवीन भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस के पहुंचने तक रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को बाहर निकालना शुरू किया। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि हादसे के मृतक और घायल सभी लोग खलझूनी गांव के रहने वाले हैं। हादसे में पानुली देवी उर्फ परूली देवी (60) पत्नी प्रतापरम, सुपुली देवी (68) पत्नी नरपतराम की मौत हो गई। वाहन चालक दीपक राम (31) पुत्र नैन राम, नीमा देवी (32) पत्नी दीपक राम, प्रेमा देवी (45) पत्नी हरीश राम, यशोदा देवी (38) पत्नी रमी राम, कमल चौड़िया (38) पुत्र शेर सिंह घायल हैं। मृतकों के शव और घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से सीएचसी कपकोट लाया गया। मृतकों के शवों को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। घायलों को भी प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
हादसे में दीपक और प्रेमा गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे वाली जगह पर सड़क पर्याप्त चौड़ी थी। पैरापिट भी बने थे। चालक के अनुसार वाहन मोड़ते समय स्टेयरिंग जाम हो गया था। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है। - मनीष शर्मा, सीओ, कपकोट



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed