फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Body Found of Rural

तीसरे दिन गुफा से निकाला जीवन का शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Body Found of Rural
कांडा/बागेश्वर। तीन दिन के प्रयासों के बाद प्रशासन ने शनिवार को गुफा के मलबे में दबे जीवन राम (42) पुत्र दुर्गा राम का शव बरामद कर लिया है। सेही (शौल) का शिकार करने के प्रयास में जीवन गुफा के मलबे में दब गया था।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने सेही (शौल) को मारने के लिए बुधवार शाम जंगल की सुरंगनुमा गुफा में धुआं लगाया था। इसका पता चलने पर बृहस्पतिवार सुबह ग्राम सानिउडियार निवासी जीवन राम, रमेश राम (42) पुत्र प्रताप राम और ग्राम दाणोथल निवासी हरीश राम (36) पुत्र बसंत राम समेत पांच लोग शौल की गुफा के पास गए। गुफा के अंदर सबसे पहले जीवन राम गया। जो काफी देर तक बाहर नहीं आया तो उसकी तलाश में हरीश राम गुफा में घुसा। वह भी बाहर नहीं आया तो रमेश भी गुफा में चला गया। बाहर खड़े लोगों ने हरीश और रमेश को गुफा से बाहर खींच लिया लेकिन सुरंग में फंसे जीवन का पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को सुरंग के भीतर गए एसडीआरएफ के जवानों को जीवन के पैर दिखाई दिए थे लेकिन शरीर मलबे से दबने और अंधेरा होने के कारण खुदाई का काम रोकना पड़ा। शुक्रवार को एसडीएम योगेंद्र सिंह के निर्देश पर पोकलैंड मशीन से खुदाई के बावजूद सफलता नहीं मिली। शनिवार को ड्रिल मशीन से खुदाई की गई। दोपहर करीब दो बजे एसडीआरएफ की टीम ने जीवन को गुफा से निकाल लिया। तहसीलदार मैनपाल सिंह ने बताया कि मौके पर मौजूद डॉक्टर ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed