{"_id":"5898cf5b4f1c1bc155378d70","slug":"bnartoli-water-crisis-deepened","type":"story","status":"publish","title_hn":"भनारतोली में पेयजल संकट गहराने लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भनारतोली में पेयजल संकट गहराने लगा
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Tue, 07 Feb 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर जिले के भनारतोली गांव में अभी से पेयजल संकट गहराने लगा है। लोगों को क्षेत्र की पेयजल योजना से जरूरत के अनुसार पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से मिलकर भनारतोली में गहराए पेयजल संकट को दूर करने केे लिए एक टैंक स्वीकृत करने की मांग की है।
घटगाड़ के क्षेत्र पंचायत सदस्य हेम चंद्र जोशी के नेतृत्व में डीएम से मिले भनारतोली के ग्रामीणों ने बताया कि जल स्रोत सूखने के कारण उन्हें दो किमी दूर से पानी लाकर प्यास बुझानी पड़ रही है। जिस टैंक से उनके गांव में पानी की आपूर्ति की जाती है, उसी टैंक से एक दूसरे गांव के लिए भी पानी की सप्लाई होती है।
विज्ञापन
ऐसे में भनारतोली के 60 परिवारों को जरूरत के अनुसार पानी नहीं मिल पाता है। जाड़ों में भी सभी परिवार जल संकट से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि भनारतोली में जल संस्थान ने एक पेयजल टैंक का निर्माण नहीं किया है। उन्होंने डीएम से गांव में बने पेयजल संकट को देखते हुए टैंक का निर्माण करने के लिए जल संस्थान को निर्देशित करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में कमल सिंह, घनश्याम पाठक, हेम चंद्र जोशी, विशन सिंह, मनोज बिष्ट, नारायण सिंह, राहुल बिष्ट आदि ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन