{"_id":"6820f5d0e69a96641109a217","slug":"blood-componant-unit-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-115476-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन कक्ष बनकर तैयार, संचालन का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन कक्ष बनकर तैयार, संचालन का इंतजार
Mon, 12 May 2025 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 12 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल में 18 लाख रुपये की लागत से ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन कक्ष बनकर तैयार है लेकिन उपकरण नहीं होने से यूनिट का संचालन नहीं हो पा रहा है। जिले के लोगों को ब्लड के कंपोनेंट के लिए हल्द्वानी की दौड़ लगानी पड़ रही है। उन्होंने शीघ्र यूनिट को शुरू करने की मांग की है।
जिले के मरीजों को ब्लड कंपोनेंट की सुविधा का लाभ देने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अक्तूबर 2024 से ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन कक्ष का निर्माण शुरू किया गया। कार्यदायी संस्था बागेश्वर ब्लॉक ने कक्ष का निर्माण मार्च में पूरा कर कक्ष को विभाग को हस्तांतरित कर दिया। कक्ष में उपकरण नहीं होने से ब्लड सेपरेशन का कार्य संचालित नहीं हो पा रहा है। मरीजों को रक्त के प्लाज्मा, लाल रक्त कोशिकाएं, श्वेत रक्त कोशिकाएं और प्लेटलेट्स के लिए हल्द्वानी या अन्य अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। कई बार रक्त के कंपोनेंट नहीं मिलने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने इसे शीघ्र शुरू कर लोगों को राहत देने की मांग की है।