फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Block chief reached the Sorag village of Pinder Valley by riding on a tractor

ट्रैक्टर पर सवर होकर पिंडार घाटी के सोराग गांव पहुंचे ब्लॉक प्रमुख

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Block chief reached the Sorag village of Pinder Valley by riding on a tractor
कपकोट के सोराग को ट्रैक्टर से जाते क्षेत्र प्रमुख दानू और अन्य। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कपकोट। पिंडर घाटी के दूरस्थ गांव सोराग के लिए बन रहे मोटर मार्ग का ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू ने ट्रैक्टर पर सवार होकर जायजा लिया। ट्रैक्टर की मदद से वह पथरीले रास्ते और नदी को पार कर सोराग पहुंचे। उन्होंने गांव के कालिका मंदिर में हो रही पूजा में भागीदारी की। ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन

सोराग गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख का भव्य स्वागत किया। प्रमुख दानू ने कालिका मंदिर जाकर भक्तों के साथ पूजा अर्चना में शामिल हुए। उन्होंने मंदिर में फील्ड, सामुदायिक भवन और शौचालय का निर्माण कराने की घोषणा की। निर्माणाधीन मोटर मार्ग का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को मानक और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। ग्रामीणों के साथ बैठक कर समस्याएं भी सुनीं। अधिकतर ग्रामीणों ने राशन कार्ड ऑनलाइन नहीं होने के कारण राशन नहीं मिलने की बात कही। प्रमुख ने जल्द विभाग से बात कर जल्द समस्या के निदान का आश्वासन दिया। उन्होंने गांव में सोलर लाइट लगवाने की भी घोषणा की। वहां ग्राम प्रधान गीता देवी, लक्ष्मण सिंह देव, चंदन दानू, गजेंद्र सिंह, विजय रजवार, जोध सिंह, तुलसी देवी, केदार दानू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed