फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Blackmailing accused the young woman drank poison, recruited

ब्लैकमेलिंग का आरोप लगा युवती ने जहर पीया, भर्ती 

Fri, 22 Sep 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Fri, 22 Sep 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन

एक युवक पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए युवती ने डिग्री कॉलेज गेट पर जहर पी लिया। आननफानन में उसके साथ मौजूद उसके प्रेमी ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार युवती की हालत खतरे से बाहर है। हालांकि पुलिस में किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी गई है। 

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार शुक्रवार सुबह एक युवक और युवती बागेश्वर महाविद्यालय के पास घूम रहे थे। इसी बीच एक अन्य युवक वहां पहुंच गया। इस युवक की युवती से कुछ बहस हुई। इसके कुछ देर बाद युवती ने कॉलेज गेट के पास जहर पी लिया।
विज्ञापन


उसके साथ पहले से मौजूद युवक युवती को तत्काल जिला अस्पताल ले गया। दूसरा युवक भी उनके पीछे-पीछे अस्पताल पहुंच गया। अस्पताल लाने वाले युवक से जब लोगों ने पूछताछ की तो वह युवती को अपनी पत्नी बताने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, पीछे-पीछे पहुंचे दूसरे युवक ने कहा कि लड़की के पास उसके रुपये हैं, वह उससे अपने रुपये मांगने आया था। वहीं, युवती का कहना था कि रुपये मांगने वाला युवक उसे काफी समय से ब्लैकमेल कर रहा है। इसी कारण उसे जहर पीने के लिए मजबूर होना पड़ा।


युवती के जहर पीने के मामले में सूचना मिलते ही कोतवाली से पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पूछताछ की। हालांकि मामले में देर शाम तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में तहरीर नहीं दी गई थी। मामले की जांच एसआई सुरभि राणा कर रही हैं। शहर में युवती द्वारा जहर गटकने का मामला दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed