फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   BJYM activists jammed the symbolic

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया सांकेतिक जाम

Sun, 10 Jul 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ बागेश्वर Updated Sun, 10 Jul 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
BJYM activists jammed the symbolic
जाम - फोटो : अमर उजाला
 
विज्ञापन

भाजयुमो ने साधन सहकारी समिति पर नवनिर्मित शॉपिंग कांप्लेक्स की दुकानों का आवंटन गलत तरीके से करने का आरोप लगाया है। आक्रोश में मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गरुड़ में सांकेतिक चक्काजाम कर पुतला फूंका। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ने समिति के दुकानों का आवंटन गलत तरीके से करने के आरोप में गांधी चबूतरे पर सांकेतिक चक्का जाम कर पुतला फूंका। समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि समिति ने शॉपिंग कांप्लेक्स निर्माण के लिए सरकार से लिया 19.60 लाख रुपये का कर्ज चुकाना है।



शॉपिंग कांप्लेक्स के निर्माण के बाद दुकानों को किराए पर लगाने का निर्णय समिति के बोर्ड ने लिया है। दो दुकानों में समिति का अपना कारोबार चलता है। अन्य दुकानों का आवंटन लॉटरी पद्धति से किया गया है। चयनित दुकानदारों को दुकान 11 माह के लिए किराए पर दी गई हैं। दुकानदारों से समिति ने धरोहर राशि का बैंक ड्राफ्ट लिया है। जाम लगाने वालों में अभय नेगी, दीपक खुल्बे, गौरव कांडपाल, गोलू दानू आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed