{"_id":"62016ae07861fd586943e4c6","slug":"bjp-national-president-adressed-in-bageshwar-bageshwar-news-hld4530751129","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम को काल्पनिक कहने वालों को भाजपा ने मंदिर जाना सिखा दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम को काल्पनिक कहने वालों को भाजपा ने मंदिर जाना सिखा दिया
विज्ञापन
बागेश्वर में नुमाइशखेत के मंच पर बागेश्वर और कपकोट के विधायक प्रत्याशी चंदन राम दास और सुरेश गढ़?
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर/पिथौरागढ़। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस का नाम लिए बगैर कहा कि जो लोग भगवान राम को काल्पनिक कहते थे, उन्हें भाजपा ने मंदिर जाना सिखा दिया। यह भाजपा की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार की पार्टी है, जबकि अन्य पार्टियों का परिवार ही पार्टी है। आज कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी नहीं रही। भाई-बहन की पार्टी बनकर रह गई है। नेशनल कांफ्रेंस, लोकदल, सपा भी परिवारों की पार्टी है।
बागेश्वर के एतिहासिक नुमाइशखेत मैदान में पार्टी प्रत्याशी चंदन राम दास और कपकोट के प्रत्याशी सुरेश गढ़िया के समर्थन में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि भाजपा ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। अब टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन का सर्वे हो रहा है, जल्द रेल लाइन का निर्माण होगा। नड्डा ने कहा कि तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी ने वर्ष 1971 में बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया लेकिन बैंकों में गरीबों के खाते नहीं खुलवा पाई। प्रधानमंत्री मोदी ने जनधन योजना के जरिए शून्य बैलेंस में 40 करोड़ गरीबों के खाते खुलवा दिए। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में सरकार ने 20 करोड़ महिलाओं के खातों में 500-500 रुपये की रकम डाली। महिलाएं खुले में शौच करती थीं। पीएम मोदी ने 11 करोड़ शौचालय बनवाकर महिलाओं को इज्जत प्रदान करने का काम किया। भाजपा की सरकार ने उज्ज्वला योजना के जरिए निशुल्क गैस कनेक्शन देने का काम कर धुएं से निजात दिलाई। सरकार लोगों का हर घर नल का सपना पूरा कर रही है। कौशल विकास के जरिये बागेश्वर के 1523 युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार देने का काम किया है।
बाबा बागनाथ के दर पर शीश नवाया
बागेश्वर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बागेश्वर पहुंचने के बाद सबसे पहले भगवान बागनाथ के दरबार में पहुंचे। उन्होंने बाबा बागनाथ के मंदिर में पूजा-अर्चना की। सरयू और गोमती के संगम के भी दीदार कर शीश नवाया।
विज्ञापन
नड्डा के बोल
-बागेश्वर की एतिहासिक धरती को नमन करते हुए नड्डा ने कहा कि इसी धरती ने वर्ष 1921 में कुली बेगार की खिलाफत कर आजादी के आंदोलन को धार देने का काम किया।
-सैनिक वर्ष 1971 से वन रैंक वन पेंशन की मांग कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व सैनिकों की इस मांग को पूरा किया। उत्तराखंड के 1.16 लाख पूर्व सैनिकों को इस योजना का लाभ मिला।
-उन्होंने कहा केंद्र सरकार पाकिस्तान और चीन की सीमा में 14 हजार किमी लंबी बारहमासी सड़क का निर्माण कर रही है। जल्द ही चार धाम में फोरलेन सड़क की सौगात मिलेगी।
राहुल गांधी पर निशाना साधा
पिथौरागढ़। उन्होंने कहा कांग्रेस के राहुल गांधी कहते हैं कि टैंक, लड़ाकू विमान, विमान, तोप बम आदि खरीदने से देश मजबूत नहीं होता है। एक से बढ़कर एक हथियार सेना को मिले हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी का पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर नीचे गांव तक कांग्रेस का कोई नेता 15 मिनट अपने भाषण में अपने किए काम के बारे में बताए तो वे मान जाएंगे लेकिन वे ऐसा नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों को गरीबी का पता नहीं है।
कांग्रेस ने पहाड़ी राज्य का दर्जा छीना: नड्डा
पिथौरागढ़। राज्य और केंद्र में सरकार होने के बाद भी राज्य का पहाड़ी राज्य का दर्जा हटाया गया। जब मोदी केंद्र में आए तो उन्होंने राज्य को फिर से स्पेशल कैटेगरी राज्य का दर्जा दिया जबकि उस समय राज्य में कांग्रेस की सरकार थी।
भाजपाइयों ने रणसिंघा देकर किया नड्डा का सम्मान
बागेश्वर। बागेश्वर पहुंचने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भाजपाइयों ने रणसिंघा, शाल, स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट के संचालन में हुई सभा को भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, विधायक चंदन राम दास, विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, कपकोट के प्रत्याशी सुरेश गढ़िया, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, भाजपा जिला महामंत्री राजेंद्र परिहार, सुरेश कांडपाल आदि ने संबोधित किया। विधायक चंदन राम दास ने पांच साल में किए विकास कार्य गिनाए।

बागेश्वर के बाबा बागनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। संवाद- फोटो : BAGESHWAR