{"_id":"5b65e9324f1c1b66428b5e90","slug":"bjp-increased-the-number-of-power-centers-from-nine-to-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने शक्ति केंद्रों की संख्या नौ से बढ़ाकर 14 की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने शक्ति केंद्रों की संख्या नौ से बढ़ाकर 14 की
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
कपकोट मे बैठक करते भाजपा नेता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक में शक्ति केंद्रों की संख्या नौ से बढ़ाकर 14 करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं को अगले साल होनेे वाले लोकसभा चुनाव में फतह करने के मंत्र दिए गए। कार्यकर्ताओं से अब बगैर समय गंवाए घर-घर जाएं और मोदी सरकार की उपलब्धियों और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताएं।
विवेकानंद इंका हिचौड़ी के छात्रावास में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इतिहास रचा है। चार साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार का नाम नहीं सुना। कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा। विधायक बलवंत भौर्याल ने कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों तक ले जाने को कहा। वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार की उपलब्धियों को देख विपक्ष बेचैन है।
इसी परेशानी में वह आपस में मिल गए हैं। विपक्ष की किसी भी साजिश से सावधान रहने को कहा। कार्यकर्ताओं ने शक्ति केंद्रों में बूूूथों का गठन कर उनकी बैठकें आयोजित करने को कहा। मंडल अध्यक्ष शेर सिंह बिष्ट की अध्यक्षता, महामंत्री प्रकाश जोशी और गणेश सुरकाली के संचालन में हुई बैठक में जिला महामंत्री सुरेश कांडपाल, ब्लाक प्रमुख मनोहर राम, ज्येष्ठ प्रमुख हरीश शाही, पूर्व जिपं अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, दयाल ऐठानी, हेमा कोरंगा, चंदन दानू, तारा कपकोटी, गंगा सिंह कोरंगा और बलवीर टाकुली आदि थे।