{"_id":"5a14577c4f1c1b6a678bd0c6","slug":"bjp-district-president-formed-a-new-executive","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जिलाध्यक्ष ने नई कार्यकारिणी गठित की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जिलाध्यक्ष ने नई कार्यकारिणी गठित की
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
शेर सिंह गढ़िया भाजपा जिलाध्यक्ष।
- फोटो : amar ujala
भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया ने प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और कोर ग्रुप की संस्तुति पर जिले की कार्यकारिणी गठित कर दी है। उन्होंने मनोज ओली को भाजयुमो और दीपा आर्या को महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। कपकोट ग्रामीण और नगर मंडलों में भी बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही पांचों मोर्चों और संगठन के अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
गढ़िया ने नई कार्यकारिणी के लिए इंद्र सिंह बिष्ट, महेश खेतवाल, इंद्र सिंह फस्वार्ण, कुंदन सिंह रैखोला, हीरा कोहली और माया गढ़िया को उपाध्यक्ष, शिव सिंह बिष्ट और सुरेश कांडपाल महामंत्री, दयाल कांडपाल, मोहन सिंह रावत, आनंद सिंह धपोला, आनंद धपोला, कलावती दीवान, रुकमणि देवी, राजेंद्र परिहार और गीता ऐठानी को मंत्री, सुबोध साह को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है।
विज्ञापन
गढ़िया ने बताया कि 51 कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी सदस्य जबकि 40 नए विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। पार्टी के कपकोट ग्रामीण और नगर मंडल में परिवर्तन करके ग्रामीण मंडल के लिए शेर सिंह बिष्ट को अध्यक्ष जबकि प्रकाश जोशी और गणेश सुरकाली और नगर के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी को नगर मंडल इकाई का अध्यक्ष जबकि दीवान सिंह कपकोटी और लक्ष्मण सिंह ऐठानी को महामंत्री मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने सभी पदाधिकारियों से केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को कहा है।