फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   birthday of bageshwar celebrated

केक काटकर मनाया बागेश्वर का जन्मदिन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
birthday of bageshwar celebrated
सरयू और गोमती के तट पर बसा बागेश्वर नगर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। अमर उजाला कार्यालय में केक काटकर बागेश्वर जिले की वर्षगांठ मनाई गई। कार्यक्रम में मौजूद संभ्रांत लोगों ने जिला गठन के बाद जिले को मिली सुविधाओं और विकास पर चर्चा की। जिले में सुविधाओं का विस्तार हो रहा है लेकिन इसकी गति काफी धीमी है। इसमें तेजी लाने की जरूरत है।
विज्ञापन

लोगों ने उम्मीद जताई की 24वें वर्ष में जिले बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा के अलावा रोजगार जैसी आवश्यकताएं पूरी होंगी। जिला तरक्की की राह पर चलेगा। लोगों ने जिले के विकास के लिए अमर उजाला की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कहा कि अखबार जनमुद्दों पर लगातार प्रकाश डाल रहा है। कार्यक्रम में जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव आलोक पांडेय, कर्मचारी नेता मिलिंद बिष्ट, शिक्षक कैलाश प्रकाश चंदोला, व्यापारी मोहिउद्दीन अहमद तिवाड़ी, नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के जिलाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय (जैक), व्यापारी आतिर ऐसर तिवाड़ी आदि थे।
विज्ञापन

जिले की तरक्की के लिए हर किसी को अपना योगदान देना होगा। साथ ही लोगों की समस्याओं का निवारण होगा तो जिला स्वत: तरक्की की राह पर चल पड़ेगा। -आलोक पांडेय सचिव जिला रेडक्रास सोसायटी बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

बागेश्वर में पर्यटन, साहसिक पर्यटन, धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। संसाधनों का उपयोग कर सुविधा बढ़ाने की दिशा में काम होना चाहिए। -कैलाश प्रकाश चंदोला शिक्षक
-
24वें वर्ष में सभी वर्गों के विकास के लिए तत्परता से प्रयास होने चाहिए। कर्मचारियों की दिक्कतों का भी समाधान होना चाहिए। - मिलिंद बिष्ट कर्मचारी नेता
-
प्रकृति ने बागेश्वर में हर तरफ दिल खोलकर नेमत बरसाई है। प्राकृतिक स्थलों का विकास कर पर्यटन के क्षेत्र में और कार्य करने की जरूरत है। -मोहिउद्दीन अहमद तिवाड़ी व्यापारी बागेश्वर

बागेश्वर के विकास के लिए तत्परता से कदम उठाए जा जा रहे हैं। सात पेयजल योजनाओं का निर्माण चल रहा है और जिला अस्पताल की सुविधाओं में भी लगातार सुधार किया जा रहा है। आने वाले एक साल में विकास के लिहाज से बागेश्वर में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। जन सहयोग से विकास के काम आगे बढ़ाए जा रहे हैं। - चंदन राम दास विधायक बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed