फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Big potholes on the road are causing pain

Bageshwar News: सड़क पर बड़े- बड़े गड्ढे दे रहे दर्द

Sun, 29 Oct 2023 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 29 Oct 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Big potholes on the road are causing pain
बागेश्वर की बिलौना-पगना सड़क डामर उखड़ने से हुई बदहाल। 
बागेश्वर। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सड़कों की देखरेख का जिम्मा संभाल रहे सरकारी विभागों को सड़क के गड्ढे पाटने के लिए एक बार फिर 30 नवंबर तक की मोहलत दी है।
विज्ञापन


जिले की अधिकतर सड़कें गड्ढों से पटी हैं। सड़कों पर गड्ढे होने के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को जिला मुख्यालय की बिलौना-पगना सड़क का जायजा लिया। तो सड़क शुरूआत से ही गड्ढों से पटी हुई मिली। सड़क से कई स्थानों पर डामर उखड़ गया है। कई स्थानों पर सड़क खड़ंजे की स्थिति में है। सड़क पर कई स्थानों पर डामर उखड़ने से कंकरीट सड़क पर फैल गया है। शुरूआत के साथ ही सक्तेश्वर के पास सड़क खराब स्थिति में है।
विज्ञापन


गड्ढों के कारण सड़क पर यातायात संचालन में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क पिथौरागढ़ जिले के बनकोट क्षेत्र को जोड़ती है। जिले का विख्यात धार्मिक स्थल सक्तेश्वर इसी मार्ग पर पड़ता है। पगना के सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल मेहता ने कहा कि कई बार सड़क की दशा सुधारने का मामला उठाया जा चुका है लेकिन सड़क नहीं सुधारी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट

जिले की सड़कों को गड्ढामुक्त कराया जा रहा है। इसके लिए संबंधित महकमों को निर्देश जारी किए गए हैं। इस काम में लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।-अनुराधा पाल डीएम बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed