फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bhoorial heard many problems of people visiting the villages

भौंर्याल ने कई गांवों का भ्रमण जन समस्याएं सुनीं 

Wed, 12 Apr 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Wed, 12 Apr 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Bhoorial heard many problems of people visiting the villages
भराड़ी में विधायक को मांग पत्र सौंपते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
विधायक बलवंत भौंर्याल ने रिखाड़ी, हरकोट, धुरकोट समेत कई गांवों का व्यापक भ्रमण कर जन समस्याएं सुनीं। भराड़ी बाजार में पहुंचने पर व्यापारियों के एक शिष्टमंडल ने उसने मुलाकात कर उन्हें मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन


विधायक भौंर्याल ने रिखाड़ी, हरकोट, धुरकोट, चौड़ा स्थल, पेठी, सोराग, धूर, बदियाकोट, किलपारा, बाछम, तीख, बघर, चौड़ा, शरण, कर्मी, सुडिंग, चीराबगड़ और परमटी आदि गांवों भ्रमण किया। ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बन रही रिखाड़ी-बदियाकोट और सूपी-तरसाल सड़क का निर्माण मानक के अनुसार नहीं हो रहा है। उन्होंन बघर, चीराबगड़, बोराचक, झारकोट और डौला में बीएसएनएल का टावर लगाने की मांग की। विधायक भौंर्याल ने लोगों को क्षेत्र में शराब की तस्करी न होने देने का आश्वासन दिया। वहां भाजपा मंडल अध्यक्ष महिपाल दानू, जिपं सदस्य गोविंद दानू, शेर सिंह बिष्ट आदि थे। 
विज्ञापन


इधर भराड़ी पहुंचने पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी के नेतृत्व में व्यापारियों के एक शिष्टमंडल ने भौंर्याल को मांग पत्र देकर बाजार में पीने के पानी की ठोस व्यवस्था करने, नाली और पार्किंग का निर्माण कराने की मांग की। विधायक ने व्यापारियों को बाजार में कूड़ा रखने के अपनी ओर से डस्टबिन देने की घोषणा की। वहां नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, दयाल ऐठानी, प्रकाश जोशी, बसंत बिष्ट आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed