{"_id":"58b8595f4f1c1b214e8308f7","slug":"bhagirathi-valley-the-beauty-of-the-city-to-be-clean","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर की सुंदरता के लिए भागीरथी नाले का साफ होना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर की सुंदरता के लिए भागीरथी नाले का साफ होना जरूरी
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Thu, 02 Mar 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर की सुंदरता के लिए भागीरथी नाले का साफ होना जरूरी है। नाला मंडलसेरा ग्राम पंचायत से होकर नगर में बह रही मोक्षदायिनी सरयू में मिलता है। ग्राम पंचायत से होकर नगर के जिन जिन हिस्सों को जोड़कर नाला यहां पहुंचता है। उसमें कई लोग कूड़ा और गंदगी डाल देते हैं। नाले में गंदगी बढ़ने से आसपास रह रहे आम लोगों, व्यापारियों और राहगीरों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
दुग बाजार में सरयू में मिलने वाले नाले को भागीरथी नाला कहा जाता है। यह नाला लोगों का कूड़ाघर बना हुआ है। अमर उजाला द्वारा इस नाले की हालत को लेकर चलाए अभियान को देखकर नगर पालिका ने अपने पर्यावरण प्रेमियों को सफाई के लिए लगा दिया है। विडंबना है कि कुछ लोग अब भी नाले में बेहिचक घरों का कूड़ा नाले में डाल दे रहे हैं। कूड़ा और गंदगी के कारण इसके आसपास रहे लोगों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। जागरूक लोगों का कहना है कि नाले को साफ रखने के लिए लोगों को अपने स्तर से प्रयास तेज करने चाहिए ताकि मोक्ष दायिनी का पानी निर्मल रह सके।
पालिकाध्यक्ष गीता रावल ने बताया पालिका नाले की सफाई के लिए खासी सजग है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह घरों और प्रतिष्ठानों की गंदगी नाले में किसी भी दशा न फेंके। क्योंकि यह नाला पवित्र सरयू में मिलता है। मोक्षदायिनी का जल साफ रहना हर दृष्टि से जरूरी है।