फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bhagirathi Nala will soon return to its original form

शीघ्र ही अपने मूल स्वरूप में लौटेगा भागीरथी नाला

Sun, 02 Apr 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sun, 02 Apr 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Bhagirathi Nala will soon return to its original form
भागीरथी नाले में सफाई करते लोग।  - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
भागीरथी नाले की सफाई को लेकर पवित्र भागीरथी अभियान जारी है। रविवार को बड़ी संख्या में लोगों ने नाले में उतरकर कूड़े की सफाई की। जेसीबी से भी कूड़ा हटाने का काम जारी है। लगातार चल रहे अभियान के बाद भागीरथी में जमा कूड़ा करकट में काफी कमी आई है। अभियान से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि भागीरथी शीघ्र ही अपने मूल स्वरूप में लौटेगी।

 
शहर के जागरूक लोगों ने पवित्र बागेश्वर अभियान के तहत भागीरथी नाले की सफाई का काम शुरू किया है। हर रविवार को कोर समिति के सदस्य इस नाले में जमा कूड़े को कट्टों में भरकर निस्तारित कर रहे हैं। सफाई अभियान के चौथे रविवार को भी पवित्र भागीरथी अभियान से जुड़े स्वयंसेवी बढ़ी संख्या में नाले में उतरे। 
विज्ञापन



भूपेश जोशी, आलोक, स्वजल के गणेश पांडेय, शंकर सहित पतंजलि योग समिति के सदस्यों ने स्वच्छता अभियान चलाया। सदस्यों ने गोलू मंदिर से नीचे झाड़ियों का कटान कर नाले की सफाई की। इस अभियान के बाद भागीरथी नाला साफ नजर आने लगा है। जेसीबी से भी नाले की सफाई का काम किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed