बागेश्वर। कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। उन्होंने कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में गांधी पार्क में धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना स्थल पर हुई सभा में कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि बेरोजगारी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जीडीपी गिराने में सरकार ने नया रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। महंगाई बेलगाम होती जा रही है। टमाटर, प्याज, आलू के दाम कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। पेट्रोल, डीजल के दामों ने लोगों की कमर तोड़ कर रखी है। कोरोना महामारी विकराल रूप धारण कर चुकी है। धरना, प्रदर्शन करने वालों में पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता रावल, कांग्रेस नेता राजेंद्र टंगड़िया, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी, सज्जन लाल टम्टा, बहादुर सिंह बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि महेश पंत, संतोष कुमार, अर्जुन देव, रंजीत दास, प्रकाश आर्या, लक्ष्मी धर्मशक्तू, धीरज कुमार आदि थे।