फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Being hit by a speeding bike death of teacher

तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से शिक्षक की मौत

Thu, 24 Nov 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Thu, 24 Nov 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
Being hit by a speeding bike death of teacher
मृतक शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर नगर में तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पर प्रधानाध्यापक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल शिक्षक ने उपचार के लिए हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। प्रधानाध्यापक के पुत्र ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ बागेश्वर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक प्रधानाध्यापक कपकोट विकासखंड के जूनियर हाईस्कूल नील नगेड़ा में तैनात थे। टक्कर मारने के आरोपी बाइक सवार युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन



कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम सूपी गांव निवासी प्रधानाध्यापक नारायण सिंह टाकुली (56 वर्ष) तहसील रोड में जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक संख्या यूके 02-9715 ने एसबीआई के एटीएम के पास उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। रात में जब परिजन उन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर ले जा रहे थे तो उन्होंने दम तोड़ दिया। इस मामले में मृतक शिक्षक के पुत्र बलवंत सिंह की ओर से गुरुवार को बागेश्वर कोतवाली में अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में एआरटीओ आफिस से बाइक के नंबर के आधार पर आरोपी मेहनरबुंगा निवासी सूरज कुमार पुत्र गंगा राम को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से नगरवासियों में भय व्याप्त है। नगरवासियों ने पुलिस प्रशासन से बाइकर्स पर लगाम लगाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed