{"_id":"57f92fe94f1c1bcd40270611","slug":"began-construction-of-the-motorway","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछियाबगड़-ग्वाल्दे मोटर मार्ग का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछियाबगड़-ग्वाल्दे मोटर मार्ग का निर्माण शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Sat, 08 Oct 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
मोटर मार्ग का निर्माण शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। बहुप्रतीक्षित मछियाबगड़-ग्वाल्दे मोटर मार्ग का विधायक चंदन दास ने भूमि पूजन कर मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कराया। विधायक दास ने कहा कि सात किमी लंबी मोटर मार्ग के बनने से देवनाई घाटी की एक बहुत बड़ी आबादी को मोटर मार्ग का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
बहुप्रतीक्षित सात किमी लंबी मछियाबगड़-ग्वाल्दे मोटर मार्ग का विधायक दास ने मछियाबगड़ में भूमि पूजन करने के बाद प्रांतीय खंड लोनिवि के ठेकेदार ने मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू किया। विधायक दास ने कहा कि मोटर मार्ग के बनने से मछियाबगड़, कफलढूंगा, ग्वाल्दे, कोहिला सहित देवनाई घाटी की एक बहुत बड़ी आबादी को मोटर मार्ग का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
इसमें करीब 2.10 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। विधायक दास ने निर्माण एजेंसी से मोटर मार्ग का प्रथम चरण का कार्य दो माह में पूरा करने को कहा। जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि विधायक दास के अथक प्रयासों से मोटर मार्ग को केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से निर्माण की स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन
मोटर मार्ग को केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से हरी झंडी दिलाने में केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा का सहयोग मिला। विधायक दास ने गुलाब गिरी को एक समारोह में सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि गुलाब ने सड़क निर्माण के लिए जमीन देकर विकास कार्य में सहयोग दिया। वहां भाजपा के मंडल अध्यक्ष मंगल राणा, चंदन सिंह बोरा, देवी दत्त पाठक, किशन बोरा, रतन सिंधी, भुवन जोशी, बचे सिंह बोरा, भरत राम, मदन कांडपाल, राजेंद्र बोरा, गुलाब गिरी आदि थे।