{"_id":"58387ba44f1c1bcc6713b0c5","slug":"began-a-six-day-training-of-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीम प्रेमजी फाउंडेशन में शिक्षकों का छह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजीम प्रेमजी फाउंडेशन में शिक्षकों का छह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Fri, 25 Nov 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
गरुड़ में शिक्षकों को प्रशिक्षण देते डीईओ आकाश सारस्वत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक, जूनियर हाईस्कूल के हेडटीचरों का अजीम प्रेमजी फाउंडेशन में छह दिवसीय स्कूल नेतृत्व, क्षमता, संवर्द्धन विकास प्रशिक्षण शुरू हो गया है। मुख्य अतिथि डीईओ आकाश सारस्वत ने कहा कि शिक्षक में नेतृत्व विकास की क्षमता होगी तो शिक्षक को हर क्षेत्र में सम्मान मिलेगा। उन्होंने शिक्षकों को स्कूल में अनुशासित ढंग से रहने की नसीहत दी।
विज्ञापन
डीईओ सारस्वत ने कहा कि अगर शिक्षक अनुशासित नहीं होंगे तो बच्चे शिक्षक की कमियों को आपसी चर्चा के साथ-साथ समुदाय तक पहुंचाते है। उन्होंने कहा कि बच्चों की जिज्ञासा अधिक होती है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में कम छात्र संख्या चिंता का विषय नहीं है। सरकारी स्कूलों में वातावरण अच्छा होगा तो अभिभावक खुद अपने पाल्यों को सरकारी स्कूलों में प्रवेश दिलाएंगे।
विज्ञापन
बीईओ चंपा आर्या ने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में जो नये तरीके अपना रही है। इस दौरान नोडल अधिकारी प्रेमा भट्ट, बीआरसी समन्वयक उमेश जोशी, मास्टर ट्रेनर रमेश जोशी, रमेश लोहनी ने शिक्षकों को स्लाइड शो के माध्यम से नेतृत्व क्षमता की जानकारी दी। बीआरसी समन्वयक उमेश जोशी ने संचालन किया। वहां अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के अमित, विपिन जोशी, अनीता बाफिला, जिला समन्वयक सुमित पांडे, शंकर टम्टा, गिरीश रावत, चंपा कोरंगा, महेश पंत आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। डीईओ बेसिक आकाश सारस्वत ने बीईओ चंपा आर्या से प्रशिक्षण में न आने वाले शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगने को कहा। सही सकारात्मक स्पष्टीकरण न देने वाले शिक्षकों का वेतन रोकने को कहा। उन्होंने शिक्षकों से सरकारी नौकर न बनकर समर्पित भाव से पढ़ाने को कहा। उन्होंने शिक्षकों से समुदाय को विश्वास में लेकर शिक्षा का स्तर सुधारने को कहा।