फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Beds installed in the gallery for patients

Bageshwar News: गैलरी में बेड पर लिटाकर मरीजों का किया इलाज

Wed, 20 Sep 2023 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 20 Sep 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Beds installed in the gallery for patients
बागेश्वर जिला अस्पताल में बेड फुल होने पर गैलरी में मरीजों के ​लिए लगाए बेड। संवाद
बागेश्वर। जिले में डेंगू के बढ़ते मामलों ने जिला अस्पताल की व्यवस्था को प्रभावित कर दिया है। 10 बेड डेंगू वार्ड में शिफ्ट किए जाने से जनरल वार्ड में बेड कम पड़ रह हैं। मरीजों को वार्ड की गैलरी में अतिरिक्त बेड डालकर भर्ती कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डेंगू के आठ मरीज भर्ती थे। मंगलवार को चार मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। हालांकि बाद में दो नए मरीज भर्ती हुए। वर्तमान में छह मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं मौसम में बदलाव के कारण सामान्य बीमारियों में भी इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

सोमवार रात को भी जनरल वार्ड के सभी बेड फुल होने से दो मरीजों को भर्ती करने के लिए वार्ड की गैलरी में दो बेड डालने पड़े।


जिला अस्पताल में लगे बेड का विवरण
कुल बेड : 70
जनरल वार्ड : 29
डेंगू वार्ड : 10
आईसीयू : 06 बेड
सीरियस मरीजों के लिए : 08 बेड
महिला वार्ड : 15 बेड


फिर लटका 32 बेड के भवन का निर्माण कार्य
बागेश्वर। एक ओर जिला अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड कम पड़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अस्पताल के भवन की छत पर बनने वाले 32 बेड के आपातकालीन कोविड रिस्पांस यूनिट का काम अधर में लटक गया है। वर्ष 2021 में स्वीकृत इस भवन का निर्माण कार्य इसी साल फरवरी में शुरू हुआ था। कुछ समय बाद काम बंद हो गया। मई में दोबारा काम की शुरूआत हुई तो काम में अनियमितता के चलते इसे फिर से बंद कर दिया गया। कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने जल्द भवन का निर्माण करने की मांग की है। ताकि मरीजों को भर्ती करने में होने वाली परेशानी को दूर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसपी त्रिपाठी का कहना है कि जिला अस्पताल के भवन की छत पर बन रहे आपातकालीन कोविड रिस्पांस सिस्टम का काम अनियमितता के आरोप के बाद रुका है। डीएम के आदेश पर मामले की जांच की गई है। फिलहाल भर्ती होने वाले मरीजों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed