{"_id":"653ff48b4a38e518ca080e59","slug":"beauty-parlor-is-earning-a-lot-due-to-karva-chauth-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-2300-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बागेश्वर में करवाचौथ को लेकर ब्यूटीपार्लर की खूब हो रही कमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बागेश्वर में करवाचौथ को लेकर ब्यूटीपार्लर की खूब हो रही कमाई
Mon, 30 Oct 2023 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 30 Oct 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। करवाचौथ के लिए बाजार सज गया है। ब्यूटीपार्लर महिलाओं की आवाजाही से गुलजार हो गए हैं। ब्यूटीपार्लर संचालकों को करवाचौथ पर्व पर अच्छे व्यवसाय की उम्मीद है। करवाचौथ पर्व एक नवंबर को है।
ब्यूटीपार्लर संचालकों की ओर से करवाचौथ स्पेशल पैकेज दिए जा रहे हैं। महिलाएं करवाचौथ की तैयारी में जुटी हुई हैं। ब्यूटीपार्लर में रूप सज्जा के लिए महिलाओं का तांता लगा हुआ है। ब्यूटीपार्लर संचालकों के साथ ही कॉस्मेटिक सामान के व्यापारियों में भी उत्साह है। संवाद
रूप सज्जा में खर्च होगी यह रकम
बागेश्वर। ब्यूटीपार्लर में श्रृंगार के लिए रेट तय किए गए हैं। फेशियल फूड 300-500 रुपये, गोल्डन पैक-500-5500, डायमंड पैक-700-2500, सिल्वर पैक-700 -2000, थ्रेडिंग 30-50, वैक्स 300-700, ब्लीच-200-500 ,हेयर स्पा- 300-800-1000, हेयर कंटिंग-50-500, मेहंदीं- 100-200-2000 रुपये में किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
पूजा सामग्री के दाम
बागेश्वर। करवाचौथ पूजा में प्रयोग होने वाली सामग्री से बाजार सज चुका है। करवाचौथ पूजा के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री का थाल 265 से 1000 रुपये तक बिक रहा है। दीये 20 रुपये से 50 तक, चूड़ियां 50 से 500 रुपये सेट के हिसाब से बिक रही हैं। ऐपन से सजी थाली, लोटा, आदि भी बाजार में उपलब्ध हैं। संवाद
कोट
करवाचौथ के लिए पूरी तैयारी है। पूजा का सारा सामान उपलब्ध है। कुछ चीजों पर ऑनलाइन खरीद की भी मार पड़ी है, लेकिन श्रृंगार के लिए महिला ग्राहक लगातार आ रही हैं। -भावना रावत, ब्यूटी पार्लर संचालिका
करवाचौथ पर कारोबार अच्छा हो, इसके लिए पूरे सालभर इंतजार करते हैं। ग्राहकों को अच्छी सेवा देने का प्रयास किया जा रहा है। रूप श्रृंगार के पैकेज दिए जा रहे हैं। - पुष्पा जोशी ब्यूटीपार्लर संचालिका
करवाचौथ पर क्लीनअप और फेशियल के लिए पैकेज दिए जा रहे हैं। महिलाएं ज्यादातर क्लीनअप और फेशियल के साथ ही थ्रेडिंग करवा रही हैं। मेहंदी का काम अच्छा चल रहा है। -गीता जोशी ब्यूटीपार्लर संचालिका