फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Basic teachers demonstrated in relation to pay fixation

वेतन निर्धारण को लेकर भड़के बेसिक शिक्षकों ने प्रदर्शन किया

Sun, 26 Mar 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sun, 26 Mar 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
Basic teachers demonstrated in relation to pay fixation
बागेश्वर में नारेबाजी करते बेसिक शिक्षक।  - फोटो : अमर उजाला
 सातवें वेतन आयोग के वेतन निर्धारण में पूर्व में मिल रहे न्यूनतम वेतनमान से वंचित कर देने से बेसिक शिक्षक भड़क गए हैं। बेसिक शिक्षकों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए पूर्व में निर्धारित न्यूनतम वेतनमान का लाभ देने के साथ ही रिकवरी रोकने की मांग की। बेसिक शिक्षकों का कहना है कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। 
विज्ञापन


रविवार को बागनाथ मंदिर परिसर में संयोजक रमेश रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2006 के बाद पदोन्नत बेसिक शिक्षकों को 17140 का न्यूनतम वेतनमान दिया जा रहा था। सातवें वेतन आयोग के निर्धारण में इस न्यूनतम वेतनमान के लाभ से उन्हें वंचित कर दिया गया है, जबकि अब तक मिले लाभ की रिकवरी की जा रही है। बैठक में मौजूद सभी शिक्षकों ने इसका पुरजोर विरोध करते हुए जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन


कहा कि यदि पूर्व में दिए जा रहे न्यूनतम वेतनमान के लाभ को बरकरार रखने के साथ ही रिकवरी नहीं रोकी गई तो उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। बैठक में अुतल लोहनी, हरीश पुरी, महिमन बघरी, लक्ष्मण, आनंद जोशी, प्रेम चंद्र, लक्ष्मण नाथ आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed