{"_id":"d19580950679ef2d402b40e8d27a0376","slug":"based-card-counter-bdhwaan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड बनाने को काउंटर बढ़वाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड बनाने को काउंटर बढ़वाएं
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर
Updated Tue, 19 May 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंडारी मार्ग के कैलखुरिया में आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। वहां काउंटर कम होने के कारण लोगाें को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने कार्ड बनवाने के लिए काउंटरों की संख्या बढ़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
डीएम के निर्देशन में पिंडारी मार्ग पर आधार कार्ड बनवाए जा रहे हैं। कपकोट समेत अन्य हिस्सों में आधार कार्ड बनाने की कोई व्यवस्था नहीं है, उन क्षेत्रों के लोगाें को भी यहीं आना पड़ रहा है। जिससे एकमात्र शिविर में लोगों की खासी भीड़ उमड़ रही है। कार्ड बनवाने के लिए लोगों को लंबी लाइन लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन
वहां सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण कई बार यातायात प्रभावित हो रहा है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने प्रशासन से कार्ड बनवाने के लिए न्याय पंचायत स्तर पर शिविर लगवाने की मांग की है। इनमें भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, उक्रांद जिलाध्यक्ष मनोज जोशी, बसपा नेता रमेश प्रकाश पर्वतीय आदि शामिल हैं।
विज्ञापन